पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूर्य सप्तमी पर हुए धार्मिक कार्यक्रम

सूर्य सप्तमी पर हुए धार्मिक कार्यक्रम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांभरलेक | कस्बेमें रविवार को शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में देवयानी माता के मंदिर में सूर्य सप्तमी का पर्व मनाया गया। मंदिर परिसर में पंडित महावीर प्रसाद शर्मा ने सूर्य भगवान की पूजा अर्चना कर हवन कराया। हवन में समाज के लोगों ने आहुतियां दी। शेखर व्यास ने बताया कि महाआरती के बाद सामूहिक भोज किया गया। समाज के अध्यक्ष गिरीराज व्यास, कन्हैयालाल व्यास, रामोतार व्यास, रामपाल व्यास, सचिव अरूण शर्मा, तनुज शर्मा, हिमांशु व्यास समेत कई लोग मौजूद थे।

जालसू|कस्बेमें सूर्य सप्तमी पर रविवार को भण्डारे का आयोजन बाबा भागीरथदास की बगीची में किया गया। जालसू के पूर्व सरपंच सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर बाबा भागीरथ जी की प्रतिमा की विशेष सजावट की गई तथा भण्डारे का आयोजन किया गया।

चौमू।ग्रामरिसाणी स्थित मां भगवती मंगल पावन धाम में रविवार को देवी उपासक महाराज गजानंद के सान्निध्य में गुप्त नवरात्रों में सूर्य सप्तमी के अवसर पर पूजा-अर्चना कर आदित्य स्त्रोत के पाठ किए तथा हवन आदि कर मां काली की विशेष झांकी सजाई गई। महाराज ने कहा कि सूर्य सप्तमी को सूर्य पूजा करने से लोगों की ज्ञान ज्योति उज्ज्वल होती है और विभिन्न रोगों का विनाश होता है। इस मौके पर पं. अशोक शर्मा, गौरव शास्त्री, राजेन्द्र पायलेट, शंकर माली, श्यामलाल जांगिड़ आदि मौजूद थे।

वािर्षकोत्सवमनाया

बिचून| ग्रामश्योसिंहपुरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सोमवार काे वार्षिकोत्सव का आयोजन होगा। समारोह मे मुख्य अतिथि विधायक निर्मल कुमावत होंगे।

खबरें और भी हैं...