पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग करेगा ब्राह्मण समाज

आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग करेगा ब्राह्मण समाज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौमू| शहरके पुरोहितों के मोहल्ले में रविवार को सर्वब्राह्मण महासभा जयपुर जिला देहात कार्यकािरणी की बैठक शिक्षाविद् केसरदेव शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण ब्राह्मण समाज का हक है। सर्वब्राह्मण महासभा समाज के हक के लिए सदैव तत्पर है। बैठक में आरक्षण के लिए महासभा के कार्यकर्ता 18 फरवरी को सवेरे 10 बजे शहर के धोली मंडी स्थित मार्डन हैप्पी स्कूल से रवाना होकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। बैठक में 7 फरवरी को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के आय व्यय का ब्यौरा कार्यक्रम संयोजक नारायण लाल शर्मा ने प्रस्तुत कर सहयोगकर्ताओं का सम्मान किया। जिला महामंत्री पंकज शर्मा ने बताया कि संस्था के द्वारा 21 फरवरी से संगठन आपके द्वार अिभयान का शुभारंभ किया जाएगा। यह अिभयान 31 मार्च तक चलेगा। इसके बाद पंचायत स्तर पर विप्र बंधुओं की समस्याओं से अवगत होकर आगे की योजना बनाई जाएगी। अिभयान के लिए केसर देव शर्मा हजारी लाल शर्मा को चौमू देहात, अशोक शर्मा को चौमू नगर मेघराज शर्मा को आमेर तहसील का प्रभारी बनाया गया।

इस मौके पर जयनारायण बलेसरा, आनंद मिश्रा, अशोक शर्मा, मेघराज शर्मा, हजारी लाल शर्मा, बुद्धिप्रकाश शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, कुंजबिहारी शर्मा, विजय कुमार शर्मा, हरिओम शर्मा, गोविंदनारायण मिश्रा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...