स्वच्छता सप्ताह 14 तक मनाया जाएगा
चौमू| गोविंदगढ़ब्लॉक के सभी विद्यालयों में स्वच्छता सप्ताह 14 दिसंबर तक मनाया जाएगा। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दीपचंद बुनकर ने बताया कि स्वच्छता शिविर में प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को स्वच्छता के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा सप्ताह के दौरान चार्ट, निबंध आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा स्कूलों से संबंधित मोहल्लों में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता रैली निकाली जाएगी। स्वच्छता सप्ताह सोमवार से शुरू किया गया है।
बगरू|कस्बेके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष विजय चौहान के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय परिसर में साफ सफाई की गई।