\"वर्षगांठ काे सफल बनाएं कार्यकर्ता\'
मांचवागांव में सोमवार को झोटवाड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन नगरीय विकास मंत्री राजपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ। झोटवाड़ा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रामफूल भावरिया ने बताया कि 13 दिसंबर को प्रदेश में भाजपा सरकार को बने एक वर्ष पूरा होने पर जयपुर के अमरूदों के बाग में वर्षगांठ मनाई जाएगी। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को वर्ष गांठ समारोह को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचने के लिए कहा गया। झोटवाड़ा मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, पूर्व प्रधान असन्तोष चौधरी, प्रधान गीता बागड़ा, पूर्व जिला महामंत्री नारायण हरितवाल, पूर्व मंडल महामंत्री रामचन्द यादव, लादूराम भावरिया, भाजपा किसान मोर्चा के जिला देहात अध्यक्ष मोहनलाल रोलाणियां आदि मौजूद थे।
एकवार्ड से कम से कम 20 कार्यकर्ता आए
चौमू|भारतीय जनतापार्टी सरकार के 1 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में 13 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले सम्मेलन को लेकर सोमवार को भाजपा नगरमंडल चौमू की बैठक आयोजित हुई। मंडल अध्यक्ष बजरंग लाल सोनी ने बताया कि बैठक में नगर को पांच सेक्टरों में बांट कर सेक्टर इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। पांच वार्डों पर एक सेक्टर इंचार्ज नियुक्त करके जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकर्ता सम्मेलन में एक वार्ड से कम से कम 20 कार्यकर्ता पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष आशीष दुसाद, उपाध्यक्ष कालूराम जाट, पार्षद, मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।
सिंवार. सम्मेलनमें यूडीएच मंत्री राजपाल सिंह शेखावत का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।