किसानों की समस्याओं पर चर्चा
चौमू| शहरके भूतनाथ मंदिर में भारतीय किसान संघ चौमू-आमेर की बैठक तहसील अध्यक्ष शैतान सेरावत की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई तथा एसडीएम तथा बिजली निगम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया गया।
बैठक में ग्राम निवाणा देवथला में पटवारी के नहीं मिलने से किसानों स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी को दूर कराने, कई जगह थ्री फेज लाइन की केबल का रबड़ खराब हो गया, जिनकी जगह दूरी केबल लगवाने आदि पर चर्चा कर इनका समाधान करवाने पर चर्चा गई। इसके अलावा बैठक में एक जनवरी से सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में प्रांत अध्यक्ष रणजीत सोलेट, जिला सदस्य हरसहाय यादव, चौमू तहसील मंत्री मुरली धर बर्रा, कोषाध्यक्ष जगदीश कनिनवाल, सह मंत्री भगवान सहाय यादव आदि मौजूद थे।