- Hindi News
- कार्रवाई नहीं होने से पॉलिथीन प्रतिबंध अभियान बेअसर
कार्रवाई नहीं होने से पॉलिथीन प्रतिबंध अभियान बेअसर
प्लास्टिककैरीबैग्स, पॉलिथीन थैलियों पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने तथा प्रचार-प्रसार का अभाव में बाजारों में बेरोकटोक प्लास्टिक कैरीबैग्स और पॉलिथीन थैलियां चल रही हैं। इससे केवल लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है, बल्कि पर्यावरण भी पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
हालांकि कलेक्टर ने 1 से 15 दिसंबर तक विशेष अभियान चालू कर इनकी तलाशी, जब्त की कार्रवाई तथा संबंधित दोषी व्यक्ति पर वाद दायर करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन क्षेत्र में इस अभियान की गति फिलहाल धीमी चल रही है।
टीमेंगठित, लेकिन कार्रवाई के बराबर
एसडीएमचौमू ने कलेक्टर के निर्देश पर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में प्लास्टिक कैरीबैग्स पॉलिथीन थैलियों को जब्त करने आदि की कार्रवाई के लिए अलग-अलग 7 टीमों को गठन किया, लेकिन अभियान के 8 दिन गुजर जाने के बाद अब तक 2 टीमों के प्रभारी नगरपालिका ईओ ओमप्रकाश सैनी ने 8 किलो 2 सौ 50 ग्राम तथा कृषि मंडी के सचिव अमरचंद सैनी ने 3 किलोग्राम कार्रवाई करते हुए पॉलिथीन थैलियां जब्त की।
कार्रवाईके अभाव में हौसले बुलंद
प्लास्टिककैरीबैग्स पॉलिथीन थैलियों पर लगाए गए प्रतिबंध में अभियान के दौरान भी प्रभावी कार्रवाई अब तक नहीं होने से लोगों के हौसले बुलंद हैं और आज चाहे दुकानदार हो या चाहे ठेलेवाला हो, पॉलिथीन थैलियां काम में ले रहे हैं।
लोगभी जागरूक नहीं
पर्यावरणस्वास्थ्य की दृष्टि से खराब माने जाने वाली प्लास्टिक पॉलिथीन के प्रति लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इस कारण वे भी दुकानदार से कैरी बैग्स पॉलिथीन थैलियों में ही सामान डालकर देने के लिए कहते हैं। इस कारण दुकानदार भी इनको काम में ले रहा है।
^कलेक्टर के निर्देश के बाद प्लास्टिक कैरीबैग्स पॉलिथीन थैलियोंं की जब्त की कार्रवाई करने तथा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वाद दायर करवाने के लिए क्षेत्र में अलग-अलग टीमों का गठन किया जा चुका है। टीमें अपने स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने ने भी माना कि टीमों ने जितना करना था, उतना अभी तक नहीं हो पाया है। अभियान को गति दी जाएगी तथा जब्ती की कार्रवाई तेजी से की जाएगी। इससे क्षेत्र प्लास्टिक पॉलिथीन थैलियों से मुक्त हो सके। -अशोककुमार चौधरी, एसडीएम
चौमू. प्रतिबंधके बावजूद खाने-पीने का सामान पॉलिथीन से ढंका हुआ।
कार्यालय संवाददाता | चौमू<
प्लास्टिककैर