पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलाइनमेंट बदलने से मकान के ऊपर आई लाइन

अलाइनमेंट बदलने से मकान के ऊपर आई लाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रीयविधायक रामलाल शर्मा ने गोविंदगढ़ बिजली निगम एईएन को ग्राम पंचायत आष्टीकलां के ग्राम नोपा का बास के रहने वाले एक जने के मकान के पास 11 केवी लाइन खींचते समय बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति के ही लाइन के अलाइनमेंट परिवर्तित करने के मामले में कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा है। साथ ही उन्होंने इसकी जांच कर दोषी अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कराने तथा लाइन शिफ्टिंग का चार्ज भी दोषी से ही वसूलने के निर्देश दिए। नोपा का बास निवासी श्रीपाल शर्मा के मकान के ऊपर से 11 केवी बिजली लाइन गुजर रही है। इस लाइन को खींचते समय बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति के ही लाइन के अलाइनमेंट को बदल दिया गया, जबकि वास्तविक तकमीना के अनुसार लाइन दूसरी ओर से जानी चाहिए थी। इसको लेकर पीड़ित ने विधायक को शिकायत दर्ज कराई थी।

पशुउपस्वास्थ्य केन्द्र खोला जाए

भास्करन्यूज | पचकोड़िया

पशुपालनविभाग के निदेशक डॉ. राजेश मान को रविवार शाम को सुन्दरपुरा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने राजकीय पशु उपस्वास्थय केन्द्र खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।