प्रसव के बाद प्रसूता की मौत
सामोदथाना इलाके के ग्राम बांसा समरपुरा की रहने वाली एक प्रसूता की मौत प्रसव होने के बाद बिगड़ी तबीयत के कारण हो गई। सामोद थाने में प्रसूता के पति बाबूलाल चौधरी ने मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि ग्राम बांसा समरपुरा की रहने वाली मंजू चौधरी (26) प|ी बाबूलाल चौधरी दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल थी। वह अपनी ससुराल बांसा समरपुरा में प्रसव के लिए आई हुई थी। रविवार को चौमू के एक निजी अस्पताल में उसने प्रसव के दौरान एक मृत बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे चिकित्सकों ने जयपुर के लिए रेफर कर दिया। बाद में इसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मंजू चौधरी की यह पहली डिलीवरी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चौमू सीएचसी में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
झांसादेकर एटीएम से निकाले 22 हजार
किशनगढ़-रेनवाल | बैंकका अधिकारी बन खाता संख्या पासवर्ड पूछा और केवल आधा घंटे में एटीएम से बाईस हजार रुपए निकाल लिए। शहर के गिरिराज नगर निवासी रामचरण कुमावत ने बताया कि उसकी पुत्री का बैंक आॅफ इंडिया में बचत खाता है। सुबह मोबाइल पर आए एक कॉल में पुत्री प्रतिभा कुमावत को कहा गया कि वह मुंबई के बैंक के हेडऑफिस से बोल रहे हैं। आपका एटीएम रिजेक्ट हो रहा है, इसलिए अपना खाता संख्या पासवर्ड बताएं। प्रतिभा फोन के झांसे में गई तथा बैंक खाता पासवर्ड बता दिए। करीब आधा घंटे में 10 बार में बाईस हजार रुपए निकाल लिए गए, जबकि एटीएम कार्ड उनके पास ही था। इस संबंध में पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत की है।
जीपकी टक्कर से घायल ने दम तोड़ा
कालाडेरा | पांचदिन पहले जीप की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि कस्बे की डाबर कॉलोनी निवासी महेंद्र बुनकर 4 फरवरी को अपनी मोटरसाइकिल से कालाडेरा से ग्राम कानरपुरा जा रहा था। इस दौरान दुग्ध डेयरी के पास एक जीप के चालक ने उसकी मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया इलाज के दौरान 6 फरवरी को उसकी मौत हो गई।
बाइकका संतुलन बिगड़ा, दो घायल
हिरनोदा. | भंदेबालाजी-फुलेरा रोड पर रविवार रात को नील गायों का झुंड अचानक सड़क पर जाने से बाइक सवार दो जने घायल हो गए। रात 10 बजे बालाजी रोड पर एक खेत से अचानक नील गायों का झुंड सड़क पर गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक उस पर सवार ग्राम हीरापुरा निवासी राकेश कुमावत, अनिल शर्मा घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायल अपने दोस्त की फुलेरा में शादी समारोह में शामिल होकर जयपुर लौट रहे थे।
रातमें अभी सर्दी बरकरार
चौमू. बर्फीलीहवाओं का जोर अभी कम नहीं होने से दिन में तो धूप के कारण तापमान बढ़ने लगा है, लेकिन रात में अभी भी सर्दी ठिठुरा रही है। हालांकि आसमान में बादल छाने और हटने का सिलसिला चल रहा है। सोमवार को सवेरे 10 बजे बाद आसमान पूरी तरह साफ रहा और धूप भी खिली, लेकिन गलन कम नहीं हुई। इस कारण लोग घरों के बाहर धूप सेंकते नजर आए। शाम होने के बाद बढ़ी सर्दी ने ठिठुराना शुरू कर दिया। इस कारण लोग घरों में रहना ही पसंद किया। सर्दी के कारण बाजारों में जो नरमी थी, वह अब धीरे-धीरे कम होने लगी है। दोपहर में ग्राहक बाजारों में आने लगे हैं। इससे बाजारों की रौनक फिर से लौटने लगी है।