- Hindi News
- भाला फेंक प्रतियोगिता में अनिता सेरावत प्रथम
भाला फेंक प्रतियोगिता में अनिता सेरावत प्रथम
चौमू | शहरके मोरीजा रोड पर श्रीनारायण पीजी महाविद्यालय में झंकार खेल सप्ताह के छटे चरण के तहत आयोजित भाला फेंक प्रतियोगिता में अनीता सेरावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार दूसरा स्थान अनीता चौधरी का रहा। क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बीए तृतीय बीए प्रथम की टीमों के बीच खेला गया। इसमें बीए तृतीय वर्ष की टीम विजेता रही। मैन ऑफ दी मैच महेंद्र शर्मा को मिला। संस्था संचालक बीएल जाट ने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी। इस दौरान प्राचार्य बिरदाराम खरेटिया, खेल प्रभारी कृष्ण बिंवाल, हरिनारायण जाट, राजेश जितरवाल, पवन कुमार शर्मा, तेजस सुथार, रामसिंह, सविता चौधरी, विमला चौधरी आदि मौजूद थे।
दोछात्राएं गार्गी पुरस्कार से सम्मानित
बगरू | ग्राममहापुरा के एक निजी विद्यालय परिसर में निदेशक सुवालाल चौधरी ने कक्षा 10 की दो छात्राओं पूजा चौधरी सुनीता चौधरी को गार्गी पुरस्कार मिलने पर उनका सम्मान किया। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ ने दोनों छात्राओं को बधाई दी।