- Hindi News
- रक्तदान शिविर के लिए जिम्मेदारियां सौंपी
रक्तदान शिविर के लिए जिम्मेदारियां सौंपी
कस्बेके सरस्वती माता मंदिर में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक तहसील संयोजक राजेश गौरा की अध्यक्षता में हुई।
गौरा ने कहा कि 19 फरवरी को चौमू की अग्रवाल धर्मशाला में होने वाले शिविर में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पहुंच कर रक्तदान कर शिविर को सफल बनाना है। गौरा ने इस मौके पर रक्तदान शिविर को लेकर कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टीमें बनाकर उन्हें जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं। इस मौके पर आशीष सैन, सुनील यादव, शुभम शर्मा, इकाई अध्यक्ष मनीष शर्मा, हेमराज सैनी, ओमप्रकाश बूरी, विनोद यादव, रवि योगी, करतार गुर्जर, घनश्याम यादव, प्रहलाद सैनी, राकेश नील, अंकित, राकेश प्रजापत, राजेश, हरफूल डांगी, रमेश आदि मौजूद थे।