- Hindi News
- खन्नीपुरा सामोद में दो स्वाइन फ्लू पॉजिटिव
खन्नीपुरा सामोद में दो स्वाइन फ्लू पॉजिटिव
मौसमी बीमारी के 26 मरीज मिले
किशनगढ़ रेनवाल का युवक भी जयपुर रेफर
आयुर्वेदिक औषधालय पिला रहे हैं काढ़ा
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव वन बार, वन वोट के जरिए हों
350 लोगों को पिलाया काढ़ा
टोरडा गुजरान में मिला स्वाइन फ्लू का मरीज
कार्यालय संवाददाता| चौमू/हस्तेड़ा
चौमूमें स्वाइन फ्लू पॉजिटिव एक व्यक्ति की मौत हो जाने तथा दो अन्य पॉजिटिव मिलने के बाद ग्राम खन्नीपुरा सामोद में भी दो पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
गोविंदगढ़ ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. एसके चौपड़ा ने बताया कि उन्हें सोमवार को देर शाम ही जानकारी मिली कि ग्राम सामोद में अपने रिश्तेदार के साथ रह रहा अनुरोध (21) पुत्र भूपेंद्र चंद्रावत स्वाइन फ्लू पॉजिटिव है। इसके बाद उन्होंने अनुरोध से मोबाइल पर बात की। मंगलवार को सवेरे टीम को भिजवाया जाएगा और क्लोज रिलेशंस रखने वालों की भी जांच कराई जाएगी। स्वाइन फ्लू की जांच करने के लिए गठित की गई टीमें अब तक 23 हजार 7 सौ घरों की जांच जा चुकी है।
हस्तेड़ा|हस्तेड़ाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सांदरसर के गांव खन्नीपुरा में 22 वर्षीय एक युवक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में गया। सोमवार को गोविंदगढ़ ब्लॉक सीएमओ डॉ. एसके चौपड़ा ने एक टीम गठित कर ग्राम खन्नीपुरा में रोगी के घर जांच करने भेजी। ग्राम खन्नीपुरा में रहने वाले 22 वर्षीय गोविंदसिंह पुत्र रतन सिंह के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया। सूचना मिलने पर गोविंदगढ़ ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. एसके चौपड़ा ने हस्तेड़ा पीएचसी प्रभारी डॉ. दुर्गालाल यादव के नेतृत्व में एक टीम भेजकर पीडि़त परिवार के परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की तथा सतर्क रहने के आवश्यक निर्देश दिए। डॉ. यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव खन्नीपुरा में एक युवक को स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं तथा पीडि़त का उपचार चल रहा है। इसके अलावा पीडि़त के पिता रतन सिंह माता प्रेम कंवर के सर्दी जुकाम की शिकायत मिलने पर उन्हें टेमीफ्लू की दवा दी गई। इसके अलावा टीम में शामिल एएनएम बनीता देवी लैब टेक्नीशियन राजेंद्र कुमार आशा सहयोगिनियों ने आसपास के 50 घरों में सर्वे किया। पीडि़त गोविंद सिंह की हालात में सुधार है।
चौमू|स्वाइनफ्लू बचाव के लिए आयुर्वेद विभाग की ओर से दिए जा रहे काढ़े को वार्ड 23 के पार्षद विश्वदीप गौड़ के नेतृत्व में एडवोकेट राजेश यादव, विजयसिंह पारीक, अशोक कुमाव आदि ने ग्वारियों की मोरी में घर-घर जाकर लोगों को पिलाया, स्वाइन फ्लू के बचाव के तरीके बताए तथा साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया।
चौमू. स्वाइनफ्लू बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाते पार्षद विश्वदीप गौड़।
किशनगढ रेनवाल. सीएचसीमें स्वाइन फ्लू को लेकर हुई बैठक।
हस्तेड़ा. ग्रामखन्नीपुरा में स्वाइन फ्लू के पीडि़त के घर जांच करती चिकित्सा िवभाग की टीम।
जालसू. ग्रामरायथल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढा पिलाते हुए।