पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रसव के बाद तबीयत िबगड़ने से मौत

प्रसव के बाद तबीयत िबगड़ने से मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौमू | सामोदथाना इलाके के ग्राम बांसा समरपुरा की रहने वाली एक प्रसूता की मौत प्रसव होने के बाद बिगड़ी तबीयत के कारण हो गई। सामोद थाने में प्रसूता के पति बाबू लाल चौधरी ने मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया कि ग्राम बांसा समरपुरा की रहने वाली मंजू चौधरी (26) प|ी बाबूलाल चौधरी दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल थी। वह अपनी ससुराल बांसा समरपुरा में प्रसव के लिए आई हुई थी। रविवार को चौमू के एक निजी अस्पताल में उसने प्रसव के दौरान एक मृत बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे चिकित्सकों ने जयपुर के लिए रेफर कर दिया। बाद में इसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मंजू चौधरी की यह पहली डिलीवरी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चौमू सीएचसी में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।