पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खन्नीपुरा सामोद गांव में मिले दो और पॉजिटिव मरीज

खन्नीपुरा सामोद गांव में मिले दो और पॉजिटिव मरीज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | चौमू/हस्तेड़ा

चौमूमें स्वाइन फ्लू पॉजिटिव एक व्यक्ति की मौत हो जाने तथा दो अन्य पॉजिटिव मिलने के बाद ग्राम खन्नीपुरा सामोद में भी दो पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

गोविंदगढ़ ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. एसके चौपड़ा ने बताया कि उन्हें सोमवार को देर शाम ही जानकारी मिली कि ग्राम सामोद में अपने रिश्तेदार के साथ रह रहा अनुरोध (21) पुत्र भूपेंद्र चंद्रावत स्वाइन फ्लू पॉजिटिव है। इसके बाद उन्होंने अनुरोध से मोबाइल पर बात की। मंगलवार को सवेरे टीम को भिजवाया जाएगा और क्लोज रिलेशंस रखने वालों की भी जांच कराई जाएगी। स्वाइन फ्लू की जांच करने के लिए गठित की गई टीमें अब तक 23 हजार 7 सौ घरों की जांच जा चुकी है।

हस्तेड़ा| हस्तेड़ाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सांदरसर के गांव खन्नीपुरा में 22 वर्षीय एक युवक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में गया। सोमवार को गोविंदगढ़ ब्लॉक सीएमओ डॉ. एसके चौपड़ा ने एक टीम गठित कर ग्राम खन्नीपुरा में रोगी के घर जांच करने भेजी। ग्राम खन्नीपुरा में रहने वाले 22 वर्षीय गोविंदसिंह पुत्र रतन सिंह के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया। सूचना मिलने पर गोविंदगढ़ ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. एसके चौपड़ा ने हस्तेड़ा पीएचसी प्रभारी डॉ. दुर्गालाल यादव के नेतृत्व में एक टीम भेजकर पीडि़त परिवार के परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की तथा सतर्क रहने के आवश्यक निर्देश दिए। डॉ. यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव खन्नीपुरा में एक युवक को स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं तथा पीडि़त का उपचार चल रहा है। इसके अलावा पीडि़त के पिता रतन सिंह माता प्रेम कंवर के सर्दी जुकाम की शिकायत मिलने पर उन्हें टेमीफ्लू की दवा दी गई।

रेनवालमें भी सामने आया मरीज

किशनगढ़-रेनवाल| सोमवारको रेनवाल का भी एक युवक इसकी चपेट में गया। शहर के वार्ड 12 के एक युवक की जांच में स्वाइन फ्लू पॉजिटव आया है। मरीज को जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया।

हस्तेड़ा. ग्रामखन्नीपुरा में स्वाइन फ्लू के पीडि़त के घर जांच करती चिकित्सा विभाग की टीम।