- Hindi News
- टोरडा गुजरान में मिला स्वाइन फ्लू का मरीज
टोरडा गुजरान में मिला स्वाइन फ्लू का मरीज
टोरडागुजरान गांव में एक स्वाइन फ्लू का मरीज पाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉ.सन्तोष वर्मा ने बताया कि मेडिकल कन्ट्रोल रूम जयपुर से मिली सूचना पर मूलचन्द पुत्र भीमाराम गुर्जर में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए। उसका इलाज जयपुर के एसएमएस अस्पताल में किया जा रहा है।
औषधियुक्तकाढ़ा पिलाया
चंदवाजी| कस्बेके राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में सोमवार को वैद्य चंद्र शर्मा उप वैद्य सीताराम शर्मा की देखरेख में मरीजों ग्रामीणों को औषधीयुक्त काढ़ा पिलाया गया। वैद्य चंद्र शर्मा ने बताया कि विभिन्न औषधियों जड़ी बूटियों से युक्त काढ़ा विभिन्न रोगों स्वाइन फ्लू से लड़ने की ताकत देता है। शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढा़ता है जिससे शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। इस दौरान 73 मरीजों को काढ़ा पिलाया गया। इस मौके पर लक्ष्मीनारायण, रामचंद्र यादव दीपू शेखावत, फैलीराम चिरंजीलाल मीणा सहित कई लोग मौजूद थे।
बचावकी दी जानकारी
अमरसर| धानोतागांव के राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में सोमवार को चिकित्सक पवन कुमार शर्मा के निर्देशन में 350 लोगों ने स्वाइन फ्लू अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया। डाॅ. पवन कुमार शर्मा ने मौसमी बीमारियों के प्राथमिक कारणों, प्राथमिक लक्षण, रोगों से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक पद्धति में हर रोग का इलाज संभव है। इस दौरान गांव के कई स्कूलों में भी बच्चों को स्वाइन फ्लू का काढ़ा पिलाया। मौके पर जिला पार्षद टीना मीना, पंसस कविता सैणा, सरपंच श्रीराम घोसल्या, शंकर सैनी, महबूब खान आदि मौजूद थे।
मौसमीबीमारी के 26 मरीज मिले
भाबरू| कस्बेसहित आसपास के क्षेत्र लुहाकना, ढाणी गैसकान, जयसिंहपुरा, बागावास अहिरान, छितौली, बजरंगपुरा, आंतेला, कैरली आदि में मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ते जा रहे है। सोमवार को आंतेला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का आउटडोर 126 रहा है। इसी प्रकार बागावास अहिरान में 60 का आउटडोर रहा, जिनमें 26 मरीज मौसमी बीमारियों के पाए गए। चिकित्सा टीम ने मौसमी बीमारी होने पर तुरंत इलाज करवाने, साबुन से हाथ धोकर खाना खाने आदि की लोगों को जानकारी दी। आंतेला पीएचसी के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. रविप्रकाश का कहना है कि लोगों को बीमारी से बचाव के उपाय बताए जा रहे हंै।
460लोगों को पिलाया औषधियुक्त पेय
विराटनगर| कस्बेके आयुर्वेदिक औषधालय में सोमवार को वैद्य राजेंद्र प्रसाद वर्मा के निर्देशन में स्कूली बालकों लोगों को स्वाइन फ्लू के रोकथाम को लेकर काढ़ा पिलाया गया। उन्होंने कहा कि औषधियुक्त काढा़ पीने से रोगों पर अंकुश लगता है। वर्तमान समय में स्वाइन फ्लू रोग फैल रहा है। इस दौरान वैद्य वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ, माधव विद्यापीठ स्कूल के विद्यार्थियों सहित 460 लोगों को औषधियुक्त काढ़ा पिलाया। इस अवसर पर कंपाउंडर सुरेश सिंह शेखावत सहित कई लोग मौजूद थे।
घरोंमें जाकर उपचार
चौमू|स्वाइन फ्लू बचाव के लिए आयुर्वेद विभाग की ओर से दिए जा रहे काढ़े को वार्ड 23 के पार्षद विश्वदीप गौड़ के नेतृत्व में एडवोकेट राजेश यादव, विजयसिंह पारीक, अशोक कुमाव आदि ने ग्वारियों की मोरी में घर-घर जाकर लोगों को पिलाया, स्वाइन फ्लू के बचाव के तरीके बताए तथा सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। कालाडेरा| ग्रामकानरपुरा राजकीय आयुर्वेदिक औषद्यालय पर सोमवार को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए लोगों को आयुर्वेदिक औषधियुक्त काढ़ा पिलाया गया। वैद्य सांवरमल शर्मा ने बताया कि विद्यालयों में ग्रामीणों को एक सप्ताह तक यह काढ़ा पिलाया जाएगा। इससे उनका स्वाइन फ्लू से बचाव हो सके। इस मौके पर वैद्य शर्मा ने स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय भी बताए।
जालसू. ग्रामरायथल के राउमािव में विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाते हुए।