- Hindi News
- रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दो युवकों की मौत
रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दो युवकों की मौत
मशीन के फैनबेल्ट में मफलर फंसने से मजदूर की गई जान
कालाडेरा. रीकोक्षेत्र में पाइप फैक्ट्री में लगी मशीन। इसके फैनबेल्ट में मजदूर का मफलर फंस जाने से उसकी मौत हो गई।
कालाडेरा| कस्बेके रीको क्षेत्र में पाइप फैक्ट्री में मंगलवार को सुबह मशीन पर काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि रीको क्षेत्र में राठी पाइप फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर संजीव शाहा सुबह करीब 5 बजे मशीन में प्लास्टिक के दाने डालने का काम कर रहा था। इस दौरान उसके गले में लगा हुआ मफलर मशीन के फैनबेल्ट में फंस गया और तेजी से लिपट गया। इससे उसका दम घुट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी उस समय हुई, जब फैक्ट्री के अन्य मजदूरों ने उसे फैनबेल्ट में फंसा हुआ देखा। इसके बाद मजदूरों ने फैक्ट्री मालिक पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चौमू सीएचसी में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
रंगकरते श्रमिक नीचे गिरा : कस्बेके खादी भवन में रंगरोगन का कार्य करते समय एक श्रमिक ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। एंबुलेंस 108 से उसे कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत होने से उसे जयपुर एसएमएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस कर्मचारी मुकेश कुमावत ने बताया कि घायल होने वाला व्यक्ति कस्बे की डाबर कॉलोनी निवासी महेन्द्र कुमार पुत्र लालाराम बुनकर है। बताया जाता है कि महेंद्र कुमार को मिरगी के दौरे आते हैं।
भास्कर न्यूज | किशनगढ़-रेनवाल/करणसर
शहरकी कृषि मंडी के सामने रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
थाना प्रभारी मदनसिंह शेखावत ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे जयपुर से रेनवाल की तरफ जा रही रोडवेज बस से सामने से रहे बाइक सवार की टक्कर हो गई। इससे बाइक पर बैठे दोनों युवक घायल हो गए।
108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां खेड़ी मिलक निवासी राजेन्द्र यादव (22) पुत्र शंकरलाल को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसका दूसरा साथी श्रवणलाल यादव (30) निवासी खेड़ीमिलक के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल रेफर कर दिया। बाद में उसने भी दम तोड़ दिया। श्रवणलाल राजेन्द्र मंगलव