पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसीपी एवं थाना प्रभारी विद्यार्थियों से हुए रूबरू

एसीपी एवं थाना प्रभारी विद्यार्थियों से हुए रूबरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थीसंबल अभियान के तहत मंगलवार को एसीपी दीपक शर्मा थाना प्रभारी अशोक चौहान शहर के राधास्वामीबाग स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय तथा शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में जाकर विद्यार्थियों से रूबरू होकर कानून से संबंधित कई जानकारियां दी।

एसीपी ने राधास्वामीबाग के विद्यार्थियों को कानून तथा यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें रोड क्रोस करते समय ध्यान रखे जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। इसी प्रकार राजकीय बालिका सीनियर सेकंडरी स्कूल में बालिकाओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए तथा उनसे स्कूल आते जाते समय होने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौक पर स्कूल आते जाते समय मनचलों द्वारा की जाने वाली छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने के लिए ऐसे पॉइंटों की भी जानकारी ली जहां पर मनचले खड़े रहते हैं। एक बालिका द्वारा बताए जाने पर स्कूल के सामने रखी दो थडिय़ों के मालिकों भी आगाह किया गया कि आवारा लड़कों को वहां पर नहीं खड़े रहने दें। अन्यथा वह भी दोषी माना जाएगा।