पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लास्टिक कैरीबैग्स रखने वालों पर कार्रवाई

प्लास्टिक कैरीबैग्स रखने वालों पर कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौमू| शहरमें मंगलवार को एसडीएम से नियुक्त की गई टीमों ने पॉलिथीन थैलियां प्लास्टिक कैरीबैग्स जब्त किए। नगरपालिका टीम के कार्यवाहक एसआई बिहारी लाल ने बताया कि टीम ने मोरीजा रोड, बस स्टैंड बाजार में कार्रवाई करते हुए करीब 2 किलो 5 सौ ग्राम पॉलिथीन की थैलियां जब्त की।

बगरू|कस्बेमें मंगलवार को नगरपालिका प्रशासन ने पॉलिथीन जब्ती अभियान शुरू किया। पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा, जेईएन हरीश बंशिया, कर्मचारी सीताराम शर्मा तथा गोपाललाल मीणा आदि ने कस्बे की लिंक रोड पर अभियान प्रारंभ कर लिंक रोड के व्यापारियों से प्लास्टिक की थैलियां जब्त की।

चौमू. प्लास्टिककैरीबैग्स पर कार्रवाई कर जब्त करते नगर पालिका की टीम।