पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड‌्डी में भाग सी टीम विजेता

कबड‌्डी में भाग-सी टीम विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालवाड़| जयपुर-कालवाड़मार्ग पर मांचवा रॉयल सिटी शिव शक्ति आईटीआई कॉलेज परिसर में मंगलवार को खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. युवराज सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. देवकृष्ण मंडीवाल ने किया। प्रतियोगिता में किक्रेट मैच में आईटीआई भाग ए, कबड‌्डी में भाग सी टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीमों के खिलािड़यों को निदेशक मुकेश मंडीवाल, सीमा दिनेश मांडिया ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

विश्वमानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी आज

चाकसू| विश्वमानवाधिकार दिवस पर बुधवार को मानव महाविद्यालय में चाकसू तहसीलदार मनीष फौजदार, विशिष्ट अतिथि चाकसू सीआई रोहिताश देवंदा होंगे। प्राचार्य एचएल शर्मा ने बताया कि विश्व और मानवाधिकार एवं वर्तमान भारत में मानवाधिकार की प्रासंगिता जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

वेबसाइटपर ऑडियो से करंट जीके

चौमू| शहरके टारगेट महाविद्यालय में भारत की प्रथम जीके की ऑडियो वेबसाइट विषय पर सेमिनार हुई। वेबसाइट के निदेशक रविकांत शर्मा ने बताया कि वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट जीकेइफार्टसलेस डॉट कॉम पर जीके, जीएस तथा करंट अफेयर्स को ऑडियो में सुनकर तैयारी की जा सकेगी। संस्था निदेशक डॉ. सुदीप कुमावत ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में जीके, जीएस का महत्त्व बताते हुए संबंधित वेबसाइट की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि यह मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्धक है। विषय से संबंधित तथ्यों को बार-बार सुनने से उन्हें अधिक लंबे समय तक सरलता से याद रखा जा सकता है। कॉलेज उप प्राचार्य वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वर्तमान युग तकनीक का युग है। इस मौके पर समन्वयक ललित कुमार चोटिया, विक्रम सिंह, हरीसिंह, दयालचंद, पिंकी शर्मा आदि मौजूद थे।

नांगलकोजू में भामाशाह शिविर

इटावा भोपजी| ग्रामपंचायत नांगल कोजू के राजीव गांधी सेवा केंद्र में सोमवार को 260 भामाशाह कार्ड 155 आधार कार्ड बनाए गए तथा मंगलवार को भामाशाह कार्ड 285 आधार कार्ड 180 बनाए गए। बुधवार को वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, गुरुवार को 5, 6, 7 शुक्रवार को सभी शेष वार्डों के लोगों के भामाशाह आधार कार्ड बनाए जाएंगे।