सड़क निर्माण पर ग्रामीण उलझे
कस्बेके खातियों के मोहल्ले में करीब 3 माह पहले शुरू हुअा सीसी सड़क निर्माण कार्य मंगलवार को भी पूरा नहीं हो सका। पूर्व में जहां विवाद के कारण सड़क के लिए खुदाई करवाने के बावजूद निर्माण कार्य भी चालू नहीं हो पाया। दिनभर सड़क को लेकर मोहल्लेवासी अन्य आपस में उलझते रहे। बाद में मौके पर अधिकारी भी आए, लेकिन वे भी काम शुरू नहीं करा पाए।
हालांकि 3-4 दिन पहले जैन मंदिर के आगे के हिस्से से सीसी सड़क बनाने का कार्य शुरू तो कर दिया गया था और कुछ दूरी तक सड़क का निर्माण भी हो गया था, लेकिन आगे की सड़क के निर्माण कार्य के लिए मिट्टी समतलीकरण का कार्य चल रहा था। इस दौरान प्रशासन ने जेसीबी मशीन भी भेज, जो दक्षिणमुखी बालाजी सांई बाबा मंदिर के पास पूर्व में बनी सीसी सड़क को तोड़ने का कार्य करने लगी। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाला एक पक्ष सड़क तोड़ने के लिए जेसीबी के सामने खड़े होकर प्रदर्शन करने लगा और उसे सड़क को तोड़ने नहीं दिया। सूचना पर मौके पर नायब तहसीलदार कुंजबिहारी शर्मा मय दलबल के साथ पहुंचे, लेकिन वेे भी कार्य को शुरू नहीं करा पाए। बाद में सरपंच ओमप्रकाश सारडा पंचायत समिति में जाकर विकास अधिकारी को मामले से अवगत कराया तथा समस्या का समाधान करवाने की मांग की। मौके पर पहुंचे खंड विकास अधिकारी ललित कुमार यादव ने मोहल्लेवासियों से समझाइश की, लेकिन उन्होंने विकास अधिकारी से कहा कि पहले जो सड़क खोदी जा चुकी है, उसे पूरा कराएं। उसके बाद ही आगे का निर्माण कार्य करवाया जाए। इस दौरान बाजार में आए हुए ग्राम धोबलाई के पूर्व सरपंच एवं कृषि उपज मंडी चौमू के पूर्व चेयरमैन रमेश शर्मा को लोगों ने घेर लिया तथा इस मामले को लेकर उन्हें उलहाना दिया। इसी क्रम में बाद में सड़क निर्माण से पूर्व बरसाती पानी की निकासी की बात को लेकर दूसरे पक्ष के बाजार, बस स्टैंड तथा पुराने स्टैंड के लोग पंचायत समिति में पहुंच गए और उन्होंने विकास अधिकारी से मंदिर के पास बनी सीसी सड़क को तोड़ कर ही
आगे सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। शाम तक मामला ऐसा ही चलता रहा और कोई नतीजा नहीं निकल पाया।
4-5घंटे खड़ी रही जेसीबी
सीसीरोड का कार्य करने के लिए आई जेसीबी मशीन दो पक्षों के उलझने के कारण करीब 4-5 घंटे तक मौके पर ही खड़ी रही। बाद में पुलिस ने उसे रास्ते से हटवा कर साइड में खड़ी कराया।
पूर्व उप स