फैनबेल्ट में फंसा मफलर, मजदूर की गई जान
कालाडेरा | कस्बेके रीको क्षेत्र में पाइप फैक्ट्री में मंगलवार को सुबह मशीन पर काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि रीको क्षेत्र में राठी पाइप फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर संजीव शाहा सुबह करीब 5 बजे मशीन में प्लास्टिक के दाने डालने का काम कर रहा था। इस दौरान उसके गले में लगा हुआ मफलर मशीन के फैनबेल्ट में फंस गया और तेजी से लिपट गया। इससे उसका दम घुट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी उस समय हुई, जब फैक्ट्री के अन्य मजदूरों ने उसे फैनबेल्ट में फंसा हुआ देखा। इसके बाद मजदूरों ने फैक्ट्री मालिक पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चौमू सीएचसी में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कालाडेरा. पाइपफैक्ट्री की मशीन की फैनबेल्ट में फंसा था मफलर।