कोई नेता नहीं बनवा पाया रोड
दोगांवों के बीच का चार किलोमीटर का एक ऐसा रास्ता जो देश आजाद होने के बाद से सड़क में तब्दील होने का इंतजार कर रहा है। चौमू तहसील के ग्राम कालाडेरा आमेर तहसील के ग्राम अनाेपपुरा के बीच यह रास्ता दो सांसद, दो सरपंच दो विधायकों के क्षेत्र में आता है, लेकिन इतने जनप्रतिनिधि होने के बाद भी कोई इस सड़क के निर्माण की जिम्मेदारियां नहीं उठा पाया। अब दोनों ही गांव के लोगों को वर्तमान में चुन के आई नई पंचायत सरकार से उम्मीद है कि उनसे इस सडक का निर्माण हो सके और ग्रामीणों को इसका फायदा मिल सके।
इस रास्ते का अगर डामरीकरण कर इसे अच्छी सडक बना दी जाय तो यह दोनों ही गांव के लोगों के साथ बाहर से आने वाले अन्य गांवों के लोगों के लिए भी फायदेमंद होगा। दोनों ही गांव के लोगों का कहना है कि हर बार जनप्रतिनिधियों से इस सड़क के निर्माण की मांग करते हैं, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों में नेताओं के प्रति राेष भी है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटी-छोटी ढाणियों में डामर की सडकें बन चुकी हैं, लेकिन जो रास्ता सीधा राज्य की राजधानी से जोड़ता है, उसे बनाने में पता नहीं क्या परेशानी रही है। इस सड़क का एक हिस्सा चौमू तहसील में तो एक हिस्सा आमेर तहसील में आने से यह सड़क चौमू विधायक, आमेर विधायक, सीकर सांसद, जयपुर जिला ग्रामीण सांसद दोनों गांवों के सरपंचों के क्षेत्र में आती है।
आसानीसे नहीं पंहुच सकती सुविधा
सड़कनहीं बनने से ज्यादा असुविधा ग्राम अनोपपुरा के लेागों को हो रही है। इस गांव में अगर कोई आगजनी या दुर्घटना आदि हो तो कालाडेरा से दमकल, एंबुलेंस आदि सुविधाओं को पहुंचने में काफी समय लग जाता है। अनोपपुरा निवासी कैलाश सैन ने बताया कि गांव में किसी बीमार आदमी को चौपहिया वाहन से चार किलोमीटर आगे कालाडेरा अस्पताल पहुंचाने में काफी समय लग जाता है। प्रसव आदि के मामलों में तो चार किलोमीटर पार करने में करीब आधा घंटे तक का समय लग जाता है। जनप्रतिनििध शिवराम बूरी ने बताया कि इस सड़क के के लिए ग्रामवासी आगे भी संघर्ष करते रहेंगे।
सड़कबनने के बाद मिलेगी यह सुविधा
इससड़क के निर्माण के बाद कालाडेरा के ग्रामीणों को काफी सुविधा मिल सकती है। इसका कारण है कि सड़क बनने के बाद स्थानीय लोग अनाेपपुरा से बडागांव, जयरामपुरा या रामपुरा होते हुए जयपुर जा सकते हैं। इसके अलावा इस सड़क के बनने से कालाडेरा में रीको औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को भी काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही रीको के छोटे वाहन भी इस रास्ते से जयपुर तक जा सकते हैं।
फंडनहीं दे पाई सरकार
आमेरविधायक नवीन पिलानिया ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अनाेपपुरा से कालाडेरा तक बनने वाली सड़क में उनके हिस्से के सड़क निर्माण के लिए पिछले साल ही फरवरी-मार्च में सांसद कोटे से 40 लाख रुपए स्वीकृत करवाए थे। इसकी एसी पीसी सहित सारी कार्रवाई पूरी हो चुकी है, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी सरकार अभी तक फंड नहीं दे पाई। पिलानिया ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार की वजह से हमारे क्षेत्र की कई सड़कों का काम शुरू नहीं हो पा रहा है।चौमू विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि जल्द ही कालाडेरा से अनोपपुरा तक बनने वाली सडक का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
इससड़क को बना कर रहेंगे
ग्रामअनोपपुरा की नवनिर्वाचित सरपंच बिदामी देवी ने बताया कि इस सडक को बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है और इस सड़क के निर्माण के लिए शीघ्र ही जनप्रतिनिधियों उच्च अधिकारियों से वार्ता करेंगे। कालाडेरा सरपंच विष्णु नागर ने बताया कि उन्हें पता है कि कालाडेरा से अनोपपुरा तक सड़क नहीं होने से दोनों ही पंचायतों के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। सड़क को बनाने के लिए वह विधायक से मिलेंगे।
कालाडेरा. कालाडेरा-अनोपपुरातक का रास्ता, जहां सड़क नहीं बनी।