बिना लाइसेंस की बंदूक सहित गिरफ्तार
बिना लाइसेंस की बंदूक सहित गिरफ्तार
कालाडेरा|पुलिसने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को बिना लाइसेंस की बंदूक सहित गिरफ्तार किया। गश्त के दौरान रास्ते में ग्राम टाडावास निवासी गोविन्द पुत्र रामचंद्र मीणा मिला, जिससे पूछताछ करने पर बंदूक बिना लाइसेंस की होना पाया गया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बंदूक को जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि गाेविन्द को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
महेशपुरामें गलघोंटू का प्रकोप, अब तक 22 मवेशी मरे
सावरदा|अखैपुराग्राम पंचापयत के महेशपुरा गांव में गलघोंटू से कुछ दिनों से अब तक 22 भेंसें मर चुकी हैं। रामचन्द्र चौधरी, भंवरलाल, रामजीवण आदि ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार गले के रोग से भेंसों के मरने का सिलसिला जारी है। अब तक 22 भैसों की मौत हो जाने को देवीय प्रकोप मानते हुए ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन को सूचना दिए जाने के बाद भी किसी चिकित्सकीय टीम ने पशुओं की जांच नहीं की।
जेठानीसे कहासुनी, देवरानी ने आत्महत्या का किया प्रयास
चौमू|शहरके रेनवाल राेड निवासी एक महिला ने रविवार को कहासुनी के कारण फांसी के फंदे से झूल गई, हालांकि पता चलने पर घरवालों ने उसे बचा लिया। पुलिस ने बताया कि रेनवाल रोड के पास रहने वाली संतोष देवी (30) प|ी मोनू सोनी ने जेठानी से कहासुनी के कारण कमरे में फांसी के फंदे से झूल गई। मालूम चलने पर परिजनों ने उसे बचा लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने संतोषदेवी को राजकीय सामुदाियक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया।