पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगेटिव न्यूज सेक्शन

निगेटिव न्यूज सेक्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिर्फ वे ही नकारात्मक खबरें, जो अापको जानना जरूरी हैं।

तराई करते समय गटर के गड्ढे में गिरने से देवर-भाभी की मौत

बस्सी|घरमें बने गटर की तराई करते समय गड्ढे में गिर जाने से जटवाडा़ निवासी देवर-भाभी की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार जटवाडा़ निवासी जगनसिंह पुत्र बजरंग लाल ज्योतिषी अपनी भाभी अशरफी देवी प|ी फूलचंद के साथ घर के अहाते में बने गटर की तराई कर रहा था। इसी दौरान गटर के गड्ढे की पट्टी टूट जाने से वह अपनी भाभी सहित गड्ढे में गिर गया। दोनों के गिरने की आवाज सुनकर परिजनों ने गड्ढे से बाहर निकाला और उपचार के लिए एसएमएस हास्पिटल जयपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

राधाकिशनपुरारोड पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक घायल

जालसू| कस्बेसे राधाकिशनपुरा जाने वाले रोड पर रविवार शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बालक घायल हो गया। उसे चौमू निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जालसू पुलिस चौकी प्रभारी गोपाललाल ने बताया कि राधाकिशनपुरा रोड पर एक दुकान पर भाजपा के कार्यकर्ता जीत की खुशी में डीजे पर नाच गाने का कार्यक्रम कर रहे थे, तभी राधाकिशनपुरा की तरफ से रहे एक टैक्ट्रर के पीछे वाले टायर के नीचे आने से अनोपपुरा निवासी रोबीन (10) पुत्र कन्हैया लाल नारनोलिया घायल हो गया। इस संबंध में खबर लिखने तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था।