सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन 15 को
शहरके वीर हनुमान मार्ग स्थित राजकीय खेल स्टेडियम में 15 फरवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला संयोजक राजेंद्र सैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्रीड़ा भारती राजस्थान के अध्यक्ष, पूर्व ओलम्पिक एवं अर्जुन अवार्डी गोपाल सैनी होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के सांभर जिला अध्यक्ष डॉ. श्रवण बराला अध्यक्षता नगरपालिका उपाध्यक्ष रमेश चौधरी करेंगे। कार्यक्रम में विविध शिक्षण संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि छात्र-छात्राएं भाग लेगें।