पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूध का टैंकर बंद करने से आक्रोश, घिनोई में प्रदर्शन

दूध का टैंकर बंद करने से आक्रोश, घिनोई में प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत घिनोई में दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति पर दूध संकलन को लेकर उपजे विवाद ने शुक्रवार की देर शाम तूल पकड़ लिया। समिति पर दूध संकलन के लिए आने वाले टैंकर के देरी से आने गांव के ही अन्य सब सेंटर पर टैंकर बंद करने के आरोपों के साथ सैकड़ों ग्रामीण समिति के बाहर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

ग्रामीणों ने जयपुर डेयरी चेयरमैन आेमप्रकाश पूनिया के खिलाफ नारेबाजी आदि कर रोष जताया। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन की सूचना पुलिस जयपुर डेयरी विभाग को मिलने के बाद मौके पर गोविन्दगढ़ सर्किल डीएसपी राजेन्द्र सिंह जयपुर डेयरी के चौमू प्रभारी विमलेश शर्मा के पंहुचने के बाद मामला शांत हुआ। विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि अगर फिर से व्यवस्थाएं खराब हुई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि घिनोई दूध संकलन करने में प्रथम स्थान पर है और यहां पर एक तो समिति दूसरे सब सेंटर पर दूध एकत्र किया जाता है। लोगों ने बताया कि गांव के दूसरे सबसेंटर पर पहले टैंकर दूध लेने जाता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से इस टैंकर को राजनीतिक द्वेषता के कारण बंद कर दिया गया है और मुख्य समिति में आने वाले टैंकर को भी देरी से भेज रहे हैं। गुरुवार की शाम को भी जब समिति पर टैंकर समय पर नहीं आया तो ग्रामीणों को आक्रोश बढ़ गया ग्रामीण मौके पर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर ग्राम सरपंच सीताराम शर्मा भी पहुंचे उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करवाया।

अाश्वासनके बाद माने

ग्रामसरपंच ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर गोविन्दगढ़ सर्किल डीएसपी राजेन्द्र सिंह कालाडेरा गोविन्दगढ़ थाना पुलिस जाब्ते सहित मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के साथ समझाइश की, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण नहीं माने मौके पर ही अपनी मांगों का निस्तारण करवाने की मांग पर अडे़ रहे। बाद में मौके पर जयपुर डेयरी चौमू प्रभारी विमलेश शर्मा पहुंचे।

शर्मा को मौके पर आने के बाद ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इसके बाद प्रभारी विमलेश शर्मा ने ग्रामीणों को शांत किया समस्याओं के निराकरण का अाश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीण माने पर विरोध प्रदर्शन समाप्त किया। ग्राम सरपंच सीताराम शर्मा ने बताया कि समिति विवाद में अगर किसी भी तरह की शांतिभंग होती है तो उसके लिए जयपुर डेयरी प्रशासन जिम्मेदार होगा।

घिनोई दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति अध्यक्ष पूरणमल यादव ने बताया कि राजनीतिक द्वेषता के कारण यह सब कुछ हो रहा है। गांव में सहकारी समिति पर हो रहे विवाद के लिए पूरी तरह जयपुर डेयरी चेयरमैन ओमप्रकाश पूनिया पूर्व समिति अध्यक्ष जिम्मेदार हैं।

कालाडेरा. घिनोईमें ग्रामिणों के साथ समझाइश करती पुलिस।

खबरें और भी हैं...