बिजली कनेक्शन काटा, सात दिन से पेयजल नहीं
भैंसावा में ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर चौमू-रेनवाल मार्ग को जाम कर किया धरना प्रदर्शन
आक्रोश
डूंगरी कला गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को बोरिंगों के बिजली कनेक्शन कटने के बाद गत एक सप्ताह से पेयजल संकट गहराया होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने बस स्टैण्ड पर चौमू रेनवाल सड़क मार्ग को जाम कर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क मार्ग जाम कर धरना प्रदर्शन किया।
धरने में महिलाएं भी शामिल हुई। सड़क करीब दो घंटे तक जाम होने से वाहनों की लम्बी लम्बी कतारें लग गई। सरपंच ओला ने कहा कि स्वजलधारा योजना के तहत डूंगरी गांव में पेयजल सप्लाई हो रही है। इस योजना के तहत रामपुरा रायथल हरबुडी़ की ढाणी में दो बोरिंग लगे हुए हैं। दोनों बोरिंगों के करीब बीस लाख रुपए बकाया होने से विद्युत निगम ने कनेक्शन काट दिया। अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है। धरने की सूचना पर रेनवाल तहसीलदार पुरुषोत्तम जांगिड़, विद्युत निगम के रेनवाल जेईएन पीके गुप्ता, रेनवाल थाने के एएसआई जयसिंह मयदलबल मौके पर पहुंचे और सड़क को खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। समझाइश वार्तालाप की गई। इसमें पचास हजार रुपए तत्काल जमा कराने बकाया राशि फरवरी के अंत तक जमा कराने पर सहमति बनी। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव के गांधी चौक में बैठक कर राशि एकत्र की और धरना समाप्त किया।
सिंगलफेज बोरिंगों के कनेक्शन काटे
बधाल | बिजलीनिगम का बिल बकाया होने से बिजली निगम ने बोरिंगों के कनेक्शन काट दिए गए। इससे पीने के पानी की ग्रामीणों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। पूर्व सरपंच विजय कुमार सामोता के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल ने रेनवाल तहसीलदार पुरुषोत्तम जांगिड़ को कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया है। पूर्व सरपंच ने बधाल क्षेत्र में सिंगल फेज बोरिंगों के काटे गए बिजली कनेक्शनों को शीघ्र जोड़कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया है कि बधाल कस्बे में पेयजल आपूर्ति के लिए स्वजल धारा योजना के तहत तीन दुकान, कच्ची बस्ती फोग्या टीबा, बाजिया की ढाणी, बावरियों की ढाणी आदि स्थानों पर बोरिंग लगे हुए हैं। जिनके करीबन तीन लाख रुपए बिजली का बिल बकाया होने से बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिए गए हैं। इससे ग्रामीणों के सामने पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रशासन के पास बजट के अभाव के चलते बकाया बिल जमा कराने में असमर्थ है। समस्या का समाधान नहीं होने पर मजबूरन उग्र आंदोलन कर चक्का जाम करना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में भगवान सहाय, शिशपाल ताखर, गोपाल लाल, मुकेश कुमार, महावीर, रामेश्वर, मनफूल, मालीराम आिद थे।
भैंसावा. डूंगरीकला बस स्टैण्ड पर धरने पर बैठे ग्रामीणजन।