सड़क निर्माण के दौरान किसानों की फसल उजाड़ी
जेडीए द्वारा शहर के वार्ड 18 में गोरिया से लेकर कलालियों की ढाणी तक जेडीए द्वारा बनाई जा रही सड़क में भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुए काश्तकारों के एक शिष्ट मंडल ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया है।
ज्ञापन में किसान सुवालाल गोरा ने बताया कि शहर के वार्ड 18 में गोरिया से कलालियों की ढाणी तक जेडीए द्वारा बनाई जा रही सड़क में ठेकेदार द्वारा भेदभाव बरता जा रहा है, क्योंकि ठेकेदार ने किसानों की जमीन पर बोई सरसों की फसल को जेसीबी से उखाड़ कर नष्ट कर डाली तथा सड़क की चौडाई में एक ओर के किसानों की जमीन को ही काम में लिया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर भूखंडों के चार दीवारी आदि ही बनी हुई है उनको नहीं हटाया गया है। फसल को नष्ट कर देने के कारण किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। ज्ञापन में बताया कि समस्या के बारे में कई बार प्रशासन को बता दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ज्ञापन देने वालों में मुरलीधर जाट, बंशीधर, नवल किशोर, कन्हैयालाल, शम्भू, लालराम, राकेश कुमार, श्रवण कुमार गौरा, सुणा राम गौरा, रूपनारायण, कानाराम अन्य किसान लोग मौजूद थे।
जेबतराशने वाले को भेजा जेल
शिवदासपुरा | सहायकपुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि सम्मान समारोह के दाैरान जेब तराशने वाले इस्लाम महोमद निवासी भट्टा बस्ती जयपुर को गिरप्तार कर एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद जेब तराशी के 1700 रुपए बरामद किए। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।