- Hindi News
- डिस्पोजल गिलास जब्त करने से गोिवंदगढ़ में हंगामा
डिस्पोजल गिलास जब्त करने से गोिवंदगढ़ में हंगामा
कस्बेमें शुक्रवार को उपतहसीलदार कुंजबिहारी शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीम ने प्लास्टिक कैरीबैग्स पॉलिथीन थैलियों को जब्त किया। अभियान के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब एक दुकानदार से टीम ने प्लास्टिक के गिलास भी जब्त कर लिए। इसका व्यापारी ने विरोध किया, तो आसपास के दुकानदार और ग्रामीण वहां पर एकत्र हो गए तथा उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में तहसीलदार को व्यापारी को गिलास वापस लौटाने पड़े। हालांकि विभिन्न दुकानों से 37 किलोग्राम पॉलिथीन थैलियां जब्त की गईं।
हंगामा उस दौरान हुआ जब मुख्य चौपड़ पर राणीसती सेल्स अग्रवाल स्टोर पर प्लास्टिक के डिस्पोजल गिलास जब्ती की कार्रवाई टीम करने लगी थी। इस कार्रवाई को देखकर व्यापारी और ग्रामीण एकजुट हो गए तथा विरोध करना शुरू कर दिया। व्यापारी महेश शर्मा ने टीम से कहा कि उन्हें केवल यह पता था कि पॉलिथीन थैलियों पर पाबंदी लगी हुई है। इस कारण वे थैलियां नहीं रखते, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि प्लास्टिक के डिस्पोजल गिलास पर भी पाबंदी है। इस कारण उनके डिस्पोजल गिलास जब्त करना गलत है। विरोध को बढ़ता देखकर टीम ने गिलास वापस व्यापारी को दे दिए तथा आगे से प्लास्टिक के गिलास नहीं रखने की निर्देश दिए। तब जाकर मामला शांत हुआ।
प्लास्टिकका सभी सामान ही हो बंद : गिलासजब्त होने की बात पर व्यावारी तैश में गए और कहा कि नमकीन, पाॅपकाॅर्न, कुरकुरे, साबुन अन्य कई सामानों में बड़ी कंपनियां खुले आम प्लास्टिक की थैलियां काम में ले रही हैं, बावजूद इसके छोटे व्यावारियों पर कार्रवाई कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। बड़ी कंपनियां पर कार्रवाई करें, तो बाजारों मेें थैलियां आएंगी ही नहीं।
सब्जीवाले ने रद्दी तो किराणे वाले ने दिखाई कागज की थैलियां : इसदौरान मुख्य बाजार मेें एक सब्जी वाले की दुकान जांच करने के बाद थैलियां नहीं मिलने पर व्यापारी ने कहा कि वह तो रद्दी काम में लेता है। इसी प्रकार एक किराणे वाले ने कागज की थैलियां दिखाईं और कहा कि वह प्लास्टिक का उपयोग नहीं करता है।
फुलेरा में 7 िकलो थैिलयां बरामद
फुलेरा|कस्बेमें पॉलिथीन धरपकड़ अभियान के तहत शुक्रवार को भी कार्रवाई के दौरान प्लास्टिक की थैलियां जब्त की गईं। अधिशासी अधिकारी पूजा मीणा के नेतृत्व में पालिकाकर्मी पुलिस ने पुराना फुलेरा चौराहा, बिचून रोड, आकश्या चौराहा, परशुराम