कूंचों में मिला महिला का शव
सामोदथाना इलाके के ग्राम मोरीजा के रड़ा में शुक्रवार दोपहर सुनसान स्थान पर कूंचों के बीच पुलिस को 55 वर्षीय महिला का शव मिला। इसके पैरों में पहने रखे चांदी के कड़े और गले में पहना सोने का जोलिया भी गायब मिला। घटना के बाद मौके पर एफएसएल, डॉग स्क्वाड, एमओबी टीम पहुंची है। इसके अलावा घटना स्थल पर एसपी डॉ. नितिन दीप, एडिशनल एसपी डॉ. रामेश्वरसिंह, गोविंदगढ़ सीओ, थाना प्रभारी उदयसिंह मय दलबल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने बताया कि शव मोरीजा के रेबारियों की ढाणी की रहने वाली सुगनी देवी प|ी गुलाब रेबारी का है। लाश मोरीजा के रड़ा में एक सुनसान जगह पर कूंचों के बीच मिली। मृतका के बेटे अर्जुन रेबारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसकी मां ने पैरों में चांदी के कड़े पहन रखे थे तथा गले में सोने का जोलिया पहन रखा था, वे शव से गायब हैं। पुलिस ने बताया कि लाश के शरीर पर कोई निशान नहीं मिले हैं, लेकिन मुंह में झाग आए हुए थे। इससे प्रथम दृष्टि में ऐसा लगता है कि महिला को कोई जहरीली वस्तु दी गई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु होने का कारण पता लग पाएगा। पुलिस फिलहाल मामले को हत्या का मानकर चल रही है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
शवसे कुछ दूरी पर थैले में मिला घरेलू सामान : शवसे कुछ दूरी पर मिला। थैले में घरेलू सामान मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
सवेरे10 बजे तक थी बेटे के साथ : अर्जुनने बताया कि वह और उसकी मां सवेरे 10 बजे तक पास ही पाबूजी महाराज के स्थान पर बैठी थी। इसके बाद उसकी मां यह कह कर चली गई थी कि वह गांव के बाजार से घरेलू सामान खरीदने जा रही है। इसके बाद वह भी वहां से चला गया था।
चौमू. मोरीजाके रड़ा में कूंचों के बीच महिला की लाश मिलने के बाद एकत्र भीड़।