अनुपयोगी सामान से बनाए कई उपयोगी सामान
चौमू | राजकीयस्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में अनुपयोगी सामान से उपयोगी सामान बनाना विषय पर प्रतियोगिता हुई। डॉ. अलका त्रिपाठी ने बताया कि जिस सामान को हम अनुपयोगी मान कर कचरा समझ कर फेंक देते हैं, उसे फेंकने के बजाय उपयोगी सामान बनाना चाहिए। प्राचार्य डॉ. के.पी.मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 20 छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें टिस्यूपेपर को फूल का आकार देकर गुलदस्ता, रंगीन पेपर को फोल्ड कर आकर्षक फोटो फ्रेम, आइसक्रीम की तिल्ली से नाव आदि बनाए गए। उपाचार्य प्रो. ओ.पी.शर्मा ने बताया कि महिलाएं कांच की चूड़ियां फेंक देती हैं। उनसे पेन स्टैंड अन्य उपयोगी सामान बनाया जा सकता है। सह प्रभारी माधुरी गोस्वामी ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिता में निकिता बेसर वाडिया प्रथम,चंद्राकांता मीणा द्वितीय पार्वती बैरवा तृतीय रहे।
पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ की तैयारियां शुरू
हिरनोदा| सर्वेश्वरमहादेव मंदिर रेलवे स्टेशन ढींढा के चतुर्थ पाटोत्सव पर श्री सर्वेश्वरदास महाराज के सान्निध्य में होने वाले पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ नानी बाई के मायरे की तैयारियां शुरू की गईं। 15 दिसंबर को कलश शोभायात्रश निकाली जाएगी।