पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू

अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिरनोदा | कस्बेसहित आसपास के माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शुक्रवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हुई। रा.बालिका उ.मा.वि.की प्रधानाचार्य उर्मिला चौधरी रा.मा.वि. के परीक्षा प्रभारी रामविलास कुमावत ने बताया कि जिला समान परीक्षा योजना के तहत कक्षा 9 से 12 तक परीक्षाएं दो पारी में शुरू हुईं। सरकारी निजी विद्यालयों में परीक्षाएं ली गईं। प्रथम पारी में आने वाले विद्यार्थियों को ठंड का सामना करना पड़ा।

चौमू| जिलासमान प्रश्न पत्र योजना के अंतर्गत शुक्रवार से स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं, जो 24 दिसंबर तक चलेंगी।

इटावाभोपजी | कस्बेसहित निवाणा, तिगरिया, अमरपुरा, नांगल कोजू, नांगल भरड़ा, उदयपुरिया, निन्दौला, विशनपुरा चारणवास सहित आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को सरकारी गैर सरकारी स्कूलों में परीक्षाएं शुरू हुई।

सिंवार| कस्बेसहित आसपास के गावों में शुक्रवार को सरकारी गैर सरकारी स्कूलों में ये परीक्षाएं शुरू हुई।

हिरनोदा. अर्द्धवार्षिकपरीक्षा देती छात्राएं।