स्कूल जा रही छात्रा हादसे में जख्मी
अजीतगढ़ | अजीतगढ़-चौमूस्टेट हाइवे पर कस्बे के एसबीआई के सामने बुधवार को स्कूल जा रही छात्रा को जीप ने टक्कर मार दी। घायल को बाबा नारायणदास राजकीय सामान्य चिकित्सालय में पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया। राउमािव की कक्षा 12 में अध्ययनरत हरिपुरा की पूजा कुमावत बुधवार सेवेर 10 बजे स्कूल जा रही थी। स्टेट बैंक के पास उसे जीप ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। बाद में उसे जयपुर रेफर कर दिया। दुघर्टना से आक्रोशित लोगों ने प्रधानाचार्य समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर स्कूल परिसर के आसपास ब्रेकर बनाने की मांग की।