पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपतहसील कार्यालय शुरू कराने पर विचार विमर्श

उपतहसील कार्यालय शुरू कराने पर विचार-विमर्श

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमरसरग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर बुधवार को सरपंच ओमप्रकाश सैनी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें दो साल से स्वीकृत अमरसर उपतहसील कार्यालय को चालू करवाने पर चर्चा की गई।

बैठक में पूर्व सरपंच गणपत राम हरितवाल ने बताया कि बजट घोषणा में सरकार ने दो साल पहले उपतहसील मुख्यालय खोला गया था, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उपतहसील मुख्यालय शुरू नहीं हुआ। इस पर सरपंच सैनी ने ग्रामीणों से वैकल्पिक भवन के लिए सुझाव लिए। इस पर ग्रामीणों ने कस्बे में धर्मशालाओं, चार वर्ष से खाली पड़े जेईएन कार्यालय, नेहरू छात्रावास के भवन सहित कई भवनों का उपतहसील के लिए बताए। इस पर सरपंच ने उपखण्ड प्रशासन से मौका निरीक्षण करवाकर वैकल्पिक भवन में उपतहसील कार्यालय चालू करवाने का विश्वास दिलवाया। बैठक में लोगों ने नेहरू छात्रावास की मरम्मत करवाने, बस स्टैण्ड की पंचायत धर्मशाला का जीर्णोद्धार करवाने, नायन से अमरसर तक किसी भी योजना में सड़क स्वीकृत करवाने, जयपुर से चौमू तक चलने वाली बसों को कस्बे के अंदर होकर संचालित करवाने सहित कई समस्याएं बताई। बैठक में कानाराम सैनी, गुलाब सैनी, सावित्री जाट, जानकी देवी शर्मा, शाहजहां, मनीष मीना, केशरी देवी शर्मा, रामवतार सैनी, मोहनलाल सैनी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

अमरसर. धानोतामें सरपंच पदभार ग्रहण करने के बाद लोगों की बैठक लेते हुए।