पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़कों पर खड़े हो रहे हैं वाहन हर वक्त हादसे की आशंका

सड़कों पर खड़े हो रहे हैं वाहन हर वक्त हादसे की आशंका

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यातायात बाधित होने के अलावा पैदल चलने वालों को भी उठानी पड़ती है परेशानी

कार्यालयसंवाददाता| चौमू

जहांएक ओर सरकारी स्तर पर सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर परिवहन, पुलिस अन्य विभाग प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे है। वहीं वाहन चालक सड़क सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों को ताक में रख रहे है। इससे केवल यातायात बाधित हो रहा है। बल्कि दुर्घटनाएं होने की आशंका भी बनी रहती है। शहर के थाना चौराहे को ही देखे तो उसकी हालत यातायात की दृष्टि से इतनी खराब है कि एक ओर तो सड़क पर रेनवाल की ओर जाने वाले वाहनों का अवैध जमावड़ा लगा रहता है। वहीं दूसरी ओर थाने के सामने ही सड़क पर वाहन खड़े रह कर सवारियों को चढ़ाने उतारने का काम करते रहते है। जबकि इस चौराहे के आसपास तहसील, कोर्ट, पुलिस थाना, एसडीएम कार्यालय, जलदाय विभाग आदि स्थित है। इस कारण यहां पर काफी संख्या में लोगों का आवागमन भी अधिक बना रहता है। इस हालत में सड़क पर वाहन खड़े रहने से अन्य वाहनों को आगे निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा पैदल चलने वाले लोगों को मजबूरी में सड़क पर चलना पड़ता है। जिससे दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। ऐसा ही हालत सुभाष सर्किल आसपास की भी बनी हुई है। यहां पर भी सर्किल के चारों ओर तथा रेनवाल रोड पर वाहन खड़े रहते है। जिससे आवागमन बाधित होने के साथ साथ पैदल चलने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।

बसस्टैंड के हालात

शहरके बस स्टैंड के हालात तो और भी ज्यादा खराब है। यहां पर तो निजी ही नहीं रोडवेज बस वाले भी अपनी सवारियों को सड़क के बीच वाहन खड़ा कर उतारते और चढ़ाते है। इसके अलावा दुकानों के सामने वाहनों का एक तरह से पूरा जमावड़ा लगा रहता है। शेष बची सड़क में ही पैदल चलने वाले और वाहन दोनों को चलना पड़ता है। इससे दुर्घटनाएं होने की आशंका हमेशा बनी रहती है।

मोरीजातिराहा

मोरीजातिराहे के हालात भी कुछ बस स्टैंड जैसे ही बने हुए है। यहां की सड़क पर डिवाईडर बना हुआ है। जिसके एक ओर चंदवाजी की ओर जाने वाले वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे अन्य वाहनों को आगे निकलने में भी परेशानी उठानी पड़ती है।

थानाधिकारीका कहना

थानाधिकारीअशोक चौहान ने बताया कि विभाग द्वारा समय समय पर सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चालकों को वाहन चलाने के नियम कानून कायदे बताए जाते है। इसके बावजूद भी कई वाहन चालक लापरवाही करके सड़कों पर ही अपने वाहनों को खड़ा करने तथा सवारियों को चढ़ाने उतारने जैसे काम करते है। जिससे दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं तो बनती है।

इसके अलावा यातायात भी बाधित होता रहता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए जल्दी ही अभियान चलाया जाएगा और जो वाहन चालक गलती कर रहे है। उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। इसमें रोडवेज बस चालकों को भी शामिल किया जाएगा।

बजट में किशनगढ़-रेनवाल को पंचायत समिति बनने की उम्मीद

किशनगढ़-रेनवाल|राज्यसरकार के इसी माह में आने वाले बजट में लोगों को किशनगढ़-रेनवाल में पंचायत समिति बनने की उम्मीद है। पंचायत समिति बनाने के लिए कई लोगों संगठनों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। दो वर्ष पूर्व राज्य सरकार द्वारा किशनगढ़-रेनवाल में पंचायत समिति बनाने का प्रस्ताव कर दिया था, लेकिन पंचायत चुनावों के एनवक्त पर अधिसूचना में किशनगढ़-रेनवाल को पंचायत समिति में शामिल नहीं करते हुए इसे स्थगित कर दिया। जिसके बाद लोगों में खासी नाराजगी जताई थी। कई लोग मुख्यमंत्री वसंधुरा राजे से भी मिले थे। अब आम बजट में क्षेत्र के लोगों को पूरी उम्मीद है कि किशनगढ़-रेनवाल में पंचायत समिति बनाने की घोषणा होगी। गौरतलब है कि राज्य सरकार के निर्देश पर जिलाधीश ने दो वर्ष पूर्व रेनवाल में पंचायत समिति बनाने के पुनर्गठन का प्रस्ताव भेजकर आपत्तियां मांगी गई थी। निर्धारित अवधि में कोई आपत्ति दर्ज नहीं होने के बाद भी अधिसूचना के वक्त इसे रोक दिया गया। जिसके बाद लोगों ने इस पर नाराजगी जताते हुए कई दिनों तक आंदोलन भी किए थे, लेकिन पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद पंचायत समिति बनाने की मांग कमजोर पड़ गई थी।

खबरें और भी हैं...