नांगल भरड़ा स्कूल के मैदान का सीमाज्ञान
ग्रामपंचायत नांगल भरड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को करीब 15 वर्ष पुराना खेल मैदान मिल गया है। स्कूल प्रशासन सरपंच मेनका दुसाद के सहयोग से वीर हनुमान मार्ग पर स्थित जानकी नाथ मंदिर से करीब 500 मीटर आगे रपट के पास उत्तर दिशा में .76 हेक्टेयर जमीन स्कूल के नाम मिली है।
सरपंच मेनका दुसाद शाला प्रधानाचार्य निशा सिंह ने मंगलवार देर शाम को पटवारी राजेंद्र मीणा के सहयोग से चौमू तहसीलदार गजानंद शर्मा के निर्देश पर सीमाज्ञान कर जगह को चिन्हित करके स्कूल प्रशासन को सुपुर्द कर दिया है। सरपंच प्रतिनिधि गोपाल लाल दुसाद उपसरपंच सोहनलाल जांगिड़, पटवारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि 2691/2 का रकबा 13.38 हेक्टेयर में .76 हेक्टेयर भूमि स्कूल के खेल मैदान के नाम मिली है। जिसका सीमाज्ञान करवा दिया गया है। सरपंच मेनका दुसाद ने बताया कि शीघ्र ही इस स्कूल के खेल मैदान की चारदीवारी के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करवाने के लिए प्रस्ताव लेकर निर्माण करवाने की कवायद जारी की जाएगी। यह खेल मैदान जब यह स्कूल राजकीय उच्च प्राथमिक थी उस समय यह खेल मैदान अलॉट किया हुआ था। पटवारी राजेंद्र मीणा से तरमीम करवाकर राउमावि के नाम करवाया जा रहा है। इस मौके पर स्कूल प्रशासन सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।