प्रतिभाओं को किया सम्मानित
खोलिया होंगे सम्मानित
बरडोती में ग्राम सभा आज
निवाणा-तिगरियामार्ग पर बुधवार को भारतीय युवा जाग्रति मंच जिला पार्षद हनुमान सहाय दुसाद के नेतृत्व में खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर नवाजा गया। इस मौके पर जिला पार्षद यादव ने बताया कि निवाणा के तिगरिया मोड़ पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिछले कई वर्षों से लगातार अपनी कड़ी मेहनत और लगन से जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतिभाओं को निखार रहा है।
निवाणा की रिश्ते में दोनों सगी बहनें जिनका खो-खो में राष्ट्रीय राज्य स्तर पर चयन हुआ है। इनके खो-खो में चयन की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। इस मौके पर खो-खो में राष्ट्रीय स्तर पर रेखा कुमावत, राज्य स्तर पर मोनिका कुमावत को जिला पार्षद हनुमान सहाय दुसाद भारतीय युवा जाग्रति मंच के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा दुसाद ने बताया कि प्रतिभाएं शहरों में नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में है। पार्षद दुसाद ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देते हुए कहा कि क्षेत्र की कोई भी बालिका 10वीं 12वीं बोर्ड में 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करेगी तो उसको आकर्षक पुरस्कार स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने की घोषणा की। इस मौके पर जीआईसी स्कूल निदेशक रामकिशोर कुमावत, ओम सांई किड्स एकेडमी प्रधानाध्यापिका अंजली यादव, विजयलक्ष्मी, ललिता यादव, रमेश कुमावत, शालू शर्मा, निवाणा राउमावि प्रधानाचार्य रामसिंह मीणा, कालूराम कुमावत, मंगलचंद यादव, बनवारीलाल मारवाल, कमल शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
इटावा भोपजी. निवाणा-तिगरियामार्ग पर खिलाडियों को सम्मानित करते जिला पार्षद।