यूडीएच मंत्री का स्वागत
भास्कर न्यूज| किशनगढ़-रेनवाल
बुधवारको शहर के बाईपास राेड पर यूडीएच मंत्री राजपाल सिंह शेखावत का भाजपाइयों ने स्वागत किया। पचार में वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे मंत्री का पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, सीताराम बासनीवाल, पार्षद राजकुमार कुमावत, रविन्द्र सिंह शेखावत, ओंकार मारवाल, विजय सिंह नाथावत, गंगाराम कुमावत, भींवाराम डोड़वाडि़या, गुणसागर ठोलिया, भंवर कुमावत, सुनील शर्मा आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान मंत्री से रेनवाल में विकास के लिए अतिरिक्त बजट आवंटन करने का मांगपत्र भी दिया।
अर्जुनसौकरिया प्रदेश महासचिव
चौमू| राजस्थानअखिल भारतीय रैगर महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भानू खोरवाल ने चौमू के मोरीजा रोड निवासी अर्जुन सौकरिया को युवा प्रकोष्ठ के राजस्थान प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है।
कि. रेनवाल. शहरकी बाइपास रोड पर यूडीएच मंत्री का स्वागत करते भाजपाई।