अज्ञात वाहन की टक्कर से एक घायल
चौमू| ग्रामहाड़ौता रोड पर पणिहारी होटल के पास स्थित एक अन्य होटल के कर्मचारी के अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। 108 एंबुलेंस के कर्मचारी ने बताया कि घायल होने वाला व्यक्ति दौसा के लालसोट निवासी गिर्राज पुत्र कन्हैयालाल है। यह किसी काम से रोड क्रॉस कर रहा था। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने इसके टक्कर मार दी। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। घायल गिर्राज को एंबुलेंस से चौमू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर एसएमएस अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।