पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्म कपड़ों पर दी जा रही छूट से ग्राहकों में उत्साह

गर्म कपड़ों पर दी जा रही छूट से ग्राहकों में उत्साह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौमू| शहरके जयपुर रोड स्थित हिमालयन बुद्धिष्ठ सोसायटी मार्केट द्वारा लगाए जा रहे गर्म कपड़ों के मार्केट में आखरी समय पर दी जा रही छूट शादियों के कारण खरीददारों में उत्साह दिखा। सोसायटी के अध्यक्ष लोबजंग ने बताया कि बम्पर सेल लगाकर ग्राहकों को विशेष छूट दी जा रही है। जिससे लोग गर्म कपड़े खरीदने में रूचि ले रहे है। उन्होंने बताया कि गर्म कपड़ों का मार्केट 20 फरवरी तक लगेगा। मार्केट में लेडीज कार्डिगन, स्वेटर, जाकिट, कोट, लोई, कुल्लू शॉल, बैग, बच्चों के फैंसी आइटम, गर्म टोपी, मफलर, ऊनी जुराब आदि आधुनिक पैटर्न के उपलब्ध है।

शिक्षाके क्षेत्र में मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रोत्साहन पुरस्कार

फुलेरा|रेलवेपरिसर में केंद्रीय विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक अनिल कुमार बस्सी को केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2015 में शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए विशिष्ट कार्यों और छात्र-छात्राओं के विकास में योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित कर नई दिल्ली में आयोजित स्थापना दिवस के समारोह में मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. राम शंकर कथेरिया द्वारा प्रशस्ति पत्र शॉल ओढ़ाकर प्रोत्साहन स्वरूप 10 हजार रुपए की राशि भेंट की गई। इस पर फुलेरा केंद्रीय विद्यालय परिवार द्वारा प्राचार्य एमएल बेनीवाल के नेतृत्व में अनिल कुमार बस्सी का सम्मान किया गया।

फुलेरा. नईदिल्ली में स्थापना दिवस के समारोह में वरिष्ठ लिपिक बस्सी का प्रशास्ति पत्र देकर सम्मान करते मानव संसाधन राज्यमंत्री कथेरिया।

चौमू. जयपुररोड स्थित हिमालयन बुद्धिष्ठ सोसायटी मार्केट में खरीदारी करते लोग।

खबरें और भी हैं...