यूथ कांग्रेस चौमू नगर अध्यक्ष का स्वागत
चौमू| पूर्वविधायक भगवान सहाय सैनी के निवास पर बुधवार को नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेश विजयवर्गीय नेतृत्व में यूथ कांग्रेस चौमू नगर अध्यक्ष अभिषेक सैनी का माला पहनाकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला पार्षद महेन्द्र चौधरी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णकान्त जोशी, कौशल तंवर, आशीष यादव, सुरेश सैनी, अदनान अहमद कुरैशी, श्यामलाल सैनी, शैलेन्द्र चौधरी, फिरोज नागौरी, मुजाहिद खान, अर्जुन सैनी, राजेन्द्र कुमावत, सुशील कुमावत, सुनिल, रामकिशोर सैनी आदि मौजूद थे।