पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मातृ पितृ पूजन दिवस पर निकाली रैली

मातृ-पितृ पूजन दिवस पर निकाली रैली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | आसारामबापू द्वारा प्रेरित योग वेदांत सेवा समिति तत्वावधान में युवा सेवा संघ ने रविवार को शहर में वाहन रैली निकाली। रैली में हरिनाम संकीर्तन कर शहरवासियों को माता-पिता पूजन दिवस मनाने का संदेश दिया। कीर्तन यात्रा दोपहर तीन बजे आसाराम बापूू आश्रम से रवाना होकर विभिन्न मार्ग से लक्ष्मी नगर होते हुए आश्रम पहुंची। चौहटन. नगर के जगदंबा मंदिर में विश्व हिंदू परिषद एवं योग वेदान्त सेवा समिति के सहयोग से माता-पिता पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम विहिप के मुरलीधर माहेश्वरी एवं योग वेदांत सेवा समिति के रामवीर ने कहा कि माता-पिता का पूजन करने वाले स्वयं आदरणीय हो जाते हैं। अजय कुमार ने जप कीर्तन कर भजनों की प्रस्तुतियां दी।

खबरें और भी हैं...