पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिन्दी के सरल रूप को आत्मसात करें : डाॅ सुथार

हिन्दी के सरल रूप को आत्मसात करें : डाॅ सुथार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिन्दीके सहज एवं सरल रूप को अपनाएं। यह बात हिंदी दिवस पर एमबीसी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डाॅ.हुकमाराम सुथार ने व्यक्त किए। डाॅ.उदयसिंह ने हिन्दी का प्रयोग करने की बात कही। छात्रसंघ अध्यक्ष सुष्मिता जैन, संयुक्त सचिव भगवती ने भी विचार व्यक्त किए। आशुभाषण प्रतियोगिता में प्रथम सुनिता, द्वितीय कमला तथा तृतीय मोहिनी रही। एनएनएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो.आरपी गुप्ता ने बताया कि स्वयं सेविकाओं ने काॅलेज परिषद की सफाई की। कार्यक्रम में प्रो. गुप्ता एवं महासचिव दमयंती ने हिन्दी का महत्व बताया।

विचारगोष्ठी-निबंध लेखन :गांधी चौक में हिन्दी दिवस पर विचार-गोष्ठी, निबंध लेखन, काव्य गोष्ठी, वाद-विवाद, श्रुति लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रधानाध्यापक ओमसिंह राठौड़ ने हिन्दी महत्व पर जानकारी दी।

सुख-दुखकी साक्षी हिंदी

हमारेसुख-दुख की साक्षी राष्ट्रभाषा हिन्दी रही है। हिन्दी संस्कृति और संस्कारों से ओतप्रोत हैं। यह बात हिंदी दिवस पर खेमा बाबा महाविद्यालय छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो.आदर्श किशोर जांणी ने कही। प्रो. कानराज पूनिया ने कहा कि देश में क्रान्ति की चिनगारी हिन्दी भाषा के माध्यम से ही फूटी। विशिष्ट अतिथि वीर तेजा टाइगर फोर्स अध्यक्ष प्रेमाराम भादू ने कहा कि हिन्दी भाषा का उच्चारण सही ढंग से करते हुए हिंदी बोलने का प्रयास करें। महेश पूनिया ने नई पीढ़ी को राष्ट्रीय भाषा से जोड़े रखने की बात कही। निबंध-भाषण प्रतियोगिता के विजेताअेां को पुरस्कृत किया गया।

चौहटन.सीनियरसैकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम मुकेश चौधरी ने हिंदी की उपयोगिता बताते हुए कहा कि हमें व्यवहार में हिंदी का उपयोग करना चाहिए। प्रधानाचार्य केशनदान रतनू ने कहा कि हिंदी का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है। प्रश्नोतरी, भाषण निबंध लेखन में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।

बायतु.टी.आरआदर्श विद्या मंदिर मावि चांदेसरा में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विजेताओं को संस्था प्रधान तेजाराम बेनीवाल ने प्रतियोगिता में विजेता रहे नरेंद्रसिंह, प्रकाश सिंह एवं रमेश कुमार को पुरस्कृत किया।

धनाऊ.आदर्शविद्या मंदिर उप्रावि में बालसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बौद्धिक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। प्रधानाचार्य चैन