पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस चौकी से तीन सौ मीटर दूर एएनएम क्वार्टर से लाखों की चोरी

पुलिस चौकी से तीन सौ मीटर दूर एएनएम क्वार्टर से लाखों की चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौहटन। जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय अस्पताल परिसर में स्थित एएनएम क्वार्टर के ताले तोड़कर अज्ञात चोर नकदी, गहने घरेलू सामान ले गए। इस आशय का कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि चोरी की घटना के वक्त एएनएम अपनी सास के निधन पर पति के साथ चौहटन गई थी। पीछे चोरों ने हाथ साफ कर दिए। यह आवास अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी से महज तीन सौ मीटर दूर है।

राजकीय अस्पताल में कार्यरत एएनएम पुष्पा प|ी राजेन्द्र अस्पताल परिसर में स्थित सरकारी कवार्टर में रहती है। उसकी सास का निधन होने पर वह अपने पति के साथ 1 फरवरी को चौहटन चली गई। बुधवार अलसुबह पड़ौसी का फोन आया कि आवास के एक कमरे में लाइट जल रही है। इस पर वह अपने पति के साथ सुबह क्वार्टर पहुंची तो ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। सोने चांदी के गहने, नकदी घरेलू सामान गायब था।

पुलिस चौकी फिर भी सुरक्षित नहीं अस्पताल

अस्पताल में पुलिस चौकी है। यहां पर चौबीस घंटे पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहते हैं। अस्पताल परिसर में बाइक चोरी की घटनाएं तो आए दिन होती रहती है। मरीजों के परिजनों के मोबाइल अन्य सामान चोरी होने के कई मामले सामने आए, लेकिन इस बार तो चोर सीधे आवास तक पहुंच गए।
पुलिस तैनात होने के बावजूद चोरी की घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। ऐसे में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। चोरी की वारदातों की रोकथाम को लेकर पुलिस गंभीर नहीं है। नतीजतन आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही है।

बाड़मेर. राजकीय अस्पताल के पीछे नर्सिंग क्वार्टर में तिजोरी का ताला तोड़ा और चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।