बाड़मेर| शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह ने जिले के शिव एवं चौहटन के अभावग्रस्त गांवों में स्वीकृत हुए पशु शिविरों के संचालन की अवधि जुलाई 2015 तक बढ़ाने की मांग को लेकर कृषि मंत्री को पत्र लिखा हैं। कृषि मंत्री राधा मोहनसिंह को लिखे पत्र में उन्होंने बताया कि जिले के शिव विधानसभा क्षेत्र की तहसील गडरारोड, रामसर दो वर्षों से अभावग्रस्त है।
जिला प्रशासन ने पशु शिविर तीन माह के लिए स्वीकृत किए गए। इसकी 3 माह की अवधि 24 जनवरी को समाप्त हो गई हैं। शिविरों के संचालन की अवधि समाप्त होने के कारण इस क्षेत्र का पशुधन काल कलवित हो रहा हैं। सिंह ने उक्त शिविरों की अवधि बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे हैं।