नौ स्थानों पर पशु शिविर स्वीकृत
बाड़मेर | जिले में गडरारोड एवं चौहटन तहसील क्षेत्रों में नौ स्थानों पर एक माह के लिए पशु शिविर संचालन की स्वीकृति दी गई है। एडीएम ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि गडरारोड तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायत बिजावल में भीमावली तलाई रहलीया तथा चौहटन तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायत भोजारिया में ग्राम पंचायत के पास, आरबी की गफन में पीएचडी हेड वक्र्स के पास, रमजान की गफन में पानी के टांके के पास, शोभाला जेतमाल मेें ग्राम पंचायत के पास, बीजराड में अस्पताल के पास, केलनोर में पानी के टांके के पास, मीठडाउ में चार रास्ते के पास तथा नवातला जेतमाल ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत के पास पशु शिविर स्वीकृत किए है। पशु शिविर स्वीकृत कराने की मांग पूर्व में शिव विधायक कई बार उठा चुके हैं।