मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित
चौहटन |महावीरइंटरनेशनल एवं नेहरु नवयुवक मंडल चौहटन के सहयोग से रविवार को बाल मंदिर चौहटन में एक दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ। ट्रस्ट अध्यक्ष बाबूलाल धारीवाल ने बताया कि शिविर में डॉक्टरों ने मरीजों के नेत्र की जांच कर ऑपरेशन लायक 28 मरीजों काे चिह्नित कर बाड़मेर भेजा गया। शिविर में रमेश डूडी, हनीफ खान एवं गंगाराम ने सराहनीय कार्य किया।