रेवंतसिंह राठौड़ बने चौहटन तहसील प्रमुख
रेवंतसिंह राठौड़ बने चौहटन तहसील प्रमुख
बाड़मेर. शिवसेना की बैठक जिला कार्यालय में जिला प्रमुख बसंत खत्री के सान्निध्य में संपन्न हुई। बैठक में राज्य प्रमुख अनिल देसाई के निर्देशानुसार गुलाबसिंह राठौड़ को उनकी कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए चौहटन तहसील का प्रभारी बनाया गया है। राठौड़ को चौहटन, रामसर एवं गडरा तहसील का दायित्व दिया गया है।रेवंतसिंह राठौड़ को चौहटन तहसील प्रमुख पद पर मनोनीत किया गया। इस दौरान बसंत खत्री ने रेवंतसिंह राठौड़ को शौर्य की प्रतीक तलवार भेंट कर साफा पहनाकर सम्मान किया। बैठक में शिवसेना के उप जिला प्रमुख हाकमसिंह भाटी ने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में विष्णु जांगिड, अनवरसिंह बंधड़ा, हठेसिंह खारची, राजूसिंह, भवानी शंकर, सुरेन्द्रसिंह, भजनलाल विश्नोई एवं परागसिंह सहित कई शिवसैनिक मौजूद थे।
रेवंतसिंह राठौड़