- Hindi News
- भाजपा सरकार की सालगिरह पर कांग्रेस ने विरोध दिवस मनाया
भाजपा सरकार की सालगिरह पर कांग्रेस ने विरोध दिवस मनाया
सरकार की सालगिरह के उपलक्ष्य में जयपुर में आयोजित सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। वहीं जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने सरकार की सालगिरह को विरोध दिवस के रूप में मनाया। सुबह से कलेक्ट्री पर कांग्रेसियों का जमावड़ा शुरू हो गया, दोपहर तक कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गुस्सा झाड़ा। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया। इस मौके पर पूर्व सांसद हरीश चौधरी ने कहा कि राज्य में वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का एक साल का कार्यकाल जनता के लिए बुरा रहा। सरकार ने एक साल में कोई उल्लेखनीय कार्य फैसले नहीं किए,जिससे प्रदेश की जनता को राहत मिल सके। केवल थोथी घोषणाएं की गई एवं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का काम किया।
चौधरी ने आरोप लगाया कि सरकार कानून व्यवस्था, पेयजल बिजली समेत जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर विफल रही है। पूर्व मंत्री अमीन खान ने कहा कि भाजपा एक साल के कार्यकाल का झूठा जश्न मना रही है। एक साल के कार्यकाल के दौरान सरकार के पास कोई विजन है और कोई रोडमैप। सरकार ने बाड़मेर जिले में भयंकर अकाल के बावजूद कोई कार्य नहीं किया, केवल कागजी कार्यवाही में जुटी हुई है। जिला प्रमुख मदन कौर ने कहा कि भाजपा उनके नेता जनता को गुमराह करते हुए कई सपने दिखाकर सत्ता में गए हैं,लेकिन एक ही साल में जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त है। विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि सरकार ने कार्ययोजना के नाम पर 60 दिन की योजनाएं तो बनाई लेकिन अफसोस की बात है कि इनमें से कोई भी योजना साल भर में क्रियान्वित नहीं कर पाई। सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है।
जिलाध्यक्ष फतेह खां ने कहा कि जिला मुख्यालयों पर प्रदेश की भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ काला दिवस मनाया जा रहा है। राज्य सरकार पानी, बिजली, चिकित्सा, सड़क, कानून व्यवस्था, अकाल राहत, शिक्षा व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने में नाकाम रही है। इस पर पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल, पदमाराम मेघवाल, श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गफूर अहमद, चौहटन प्रधान शम्मा खान, शिव प्रधान गंगासिंह राठौड़, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य गंगाराम कलबी, बाड़मेर नगर परिषद