पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली कर्मचारियों की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

बिजली कर्मचारियों की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ, बाड़मेर वृत कार्यकारिणी की तृतीय त्रैमासिक बैठक चौहटन स्थित सीमा जन कल्याण समिति छात्रावास के बैठक कक्ष में डिस्काॅम श्रमिक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष जितेन्द्र छंगाणी की अध्यक्षता तथा भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री कुशलाराम डऊकिया के मुख्य आतिथ्य में हुई। बैठक में श्रमिक समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ।

चौहटन उपखंड में यात्रा भत्ता विपत्रों का भुगतान, कर्मचारियों के परिवीक्षा काल समाप्त कर नियमित वेतन वृद्धि स्वीकृत करने, विभिन्न उप चौकियों पर नार्मस अनुसार तकनीकी कर्मचारियों को पदस्थापित करने, उप चौकियों पर पेयजल, बिजली, चारदीवारी आवास व्यवस्था संबंधी समस्याएं सामने आई।

बैठक में जीएसएस पर कार्यरत कर्मचारियों को अधिक बिजली आपूर्ति के लिए दोषी ठहराने को अन्यायपूर्ण बताया। चौहटन में करीब 5 से अधिक उप चौकियों पर केवल एक-एक कर्मचारी ही कार्यरत है। कई उप चौकियों पर दो-दो कर्मचारी कार्यरत हैं। ऐसे में 12 घंटे से अधिक ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों पर अधिक आपूर्ति की राशि थोपना अन्यायपूर्ण कार्यवाही है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जितेन्द्र छंगाणी ने श्रमिकों से कहा, सावधानीपूर्वक राज्य सरकार एवं निगम की नीति अनुसार बिजली आपूर्ति करने तथा सुरक्षा साधनों का आवश्यक रूप से उपभोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में निगम की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं हैं। ऐसे में हमें राजस्व वसूली कार्य में अपनी पूर्ण ऊर्जा से निगम की बकाया राशि वसूल करनी है। मुख्य अतिथि कुशलाराम डऊकिया ने भारतीय मजदूर संघ की रीति-नीति अनुसार सही एवं विवेकपूर्ण कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी 20-21 फरवरी को उदयपुर में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय विद्युत मजदूर संघ के अधिवेशन में जिले के भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल मजदूर नहीं वरन उद्योग, पर्यावरण, शिक्षा, समरसता और समता हमारा लक्ष्य है। श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष जनक गहलोत ने श्रमिकों को एकजुट रहकर संगठन को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने वृत स्तरीय समस्याओं के जल्द समाधान की बात कही।

डिस्कॉम श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री पवन परमार ने संगठित रहने और श्रमिक समस्याओं के प्रति सजग रहने, निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विद्युत आपूर्ति करने की बात कहीं। बैठक में चौहटन उपखंड के संरक्षक उम्मेदाराम चौधरी, अध्यक्ष विजयसिंह राजपुरोहित, वृत उपाध्यक्ष मनोहर खत्री, मंत्री गजेंद्र चौधरी, वृत संगठन मंत्री राजेश दवे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रतनसिंह तामलोर, शिव उपखण्ड के अध्यक्ष लिखमसिंह राजपुरोहित, बालोतरा ग्रामीण अध्यक्ष उमाराम, बालोतरा शहर के अध्यक्ष मनीष शर्मा सहित चौहटन उपखंड के श्रमिक मौजूद थे। बैठक का संचालन वृत महामंत्री जगदीश रावल ने किया।

खबरें और भी हैं...