पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ का सम्मेलन चौहटन में

प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ का सम्मेलन चौहटन में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर, राजस्थानप्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन डूंगरपुरी जी महाराज की तपो भूमि चौहटन में 26 27 सितंबर को आयोजित होगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष लाभूराम बेनीवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मेलन को लेकर जिम्मेदारी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संघ के जिला प्रवक्ता नूतनपुरी गोस्वामी ने बताया कि जिला शैक्षिक सम्मेलन उपशाखा चौहटन के तत्वाधान में 26 27 सितंबर को राउमावि. चौहटन में आयोजित होगा। सम्मेलन में जिले भर के शिक्षक, प्रबोधक, पैराटीचर्स, विद्यार्थी मित्र, कंप्यूटर शिक्षक, मदरसा पैराटीचर्स, शिक्षाकर्मी भाग लेंगे।

जाखड़सम्मेलन संयोजक मनोनीत: जिलाशैक्षिक सम्मेलन के आयोजन को लेकर चौहटन अध्यक्ष लाभूराम बेनीवाल जिलाध्यक्ष शेरसिंह भूरटिया ने विचार विमर्श कर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं प्रबोधक राप्रावि. मेघवालों की बस्ती, ढोक पृथ्वीराज जाखड़ को सम्मेलन संयोजक मनोनीत किया।